Sep 29, 2022

अखिलेश यादव की दुबारा ताजपोसी पर,योगेश प्रताप सिंह ने दी बधाई

करनैलगंज/गोण्डा -  एक बार पुनः अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। जिससे सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस दौरान कर्नलगंज के पूर्व विधायक और समाजवादी सरकार में मंत्री रहे योगेश प्रताप सिंह ने बधाई दी है। अखिलेश यादव के पार्टी का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने  उनसे मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। और कहा उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता के नए कीर्तिमान बनाएगी।

No comments: