Breaking





Sep 21, 2022

बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह यात्री घायल

बस्ती। जिला के गनगर थाने के फुटहिया के पास यात्रियों को उतार रही प्रयागराज डिपो की बस में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया। बस की पिछली सीट पर बैठे छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
प्रयागराज डिपो की बस यात्रियों को लेकर शाम को बस्ती आ रही थी। शाम करीब छह बजे नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास कुछ यात्रियों ने उतरने के लिए चालक से बस रोकने को कहा। चालक बस को किनारे खड़ी कर यात्रियों को उतारने गला। तभी बस्ती की तरह आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दिया। बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे की सीट पर बैठे छह यात्री घायल हो गए।   

        बस के बाकी यात्री भयभीत होकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित करते हुए घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शिवकुमार (45) और इनका पुत्र विनय कुमार (15) निवासी भदासी थाना हर्रैया, नीरज कुमार (19) प्रमोद कुमार (22) निवासी कंचन टोला गांधी नगर बस्ती के अलावा दो अन्य शामिल हैं। फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दी गई है।     

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: