लखनऊ - उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा गोकर्णनाथ मंदिर के महंत अरविंद गिरी का मंगलवार भोर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक दल के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक गोला गोकर्णनाथ मंदिर के मंहत तथा वर्तमान भाजपा विधायक अरविंद गिरी पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं तथा पांच बार इसी क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे। अरविंद गिरी को मंगलवार भोर में अचानक हार्ट अटैक पड़ने से उनका आसामायिक निधन हो गया। उनके निधन की एकाएक खबर से लोग स्तब्ध रह गए। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ,पूर्व सीएम अखिलेश यादव,पूर्व मंत्री सुरेश राणा,पूर्व विधायक संगीत सोम सहित अन्य कई राजनीति दल के लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए अपनी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sep 6, 2022
पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन,सीएम व पूर्व सीएम ने जताया शोक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment