Breaking






Sep 2, 2022

शहर से गांव तक गणपति बप्पा मोरया की धूम

जिलेभर में गणेश उत्सव का पर्व लोग बहुत धूमधाम से बना रहे हैं। सिद्धी विनायक भगवान श्रीगणेश की आराधना चहुंओर हो रही है। पूजा पांडालों में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और विघ्नहर्ता की पूजा करके मंगल कामना कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा मोरया की धूम है। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।

शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमा को देखने लोग दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। पांडेय बाजार, करुआ बाबा, मंगल बाजार, मालवीय रोड और गांधीनगर, कंपनीबाग, कटरा में भगवान श्री गणेश पंडालों में विराजमान हैं। वहीं घरों में भी लोग गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 99 मूर्तियां स्थापित हुई हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन नौ सितंबर को मूर्ति विर्सजन के साथ होगा। भव्य गेट भी बनाए गए हैं। शाम को रंग-बिरंगी झालर और रंगीन लाइटें उत्सव में और चार चांद लगा रहे हैं।     
      रुधौली। नगर पंचायत रुधौली में गणेश उत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया की पूजन अर्चन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। कस्बे में जयघोष गूंज रहा। बैंक चौराहा श्री श्री गणपति पूजा समारोह के अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने बताया कि हर साल मूर्ति स्थापित कराई जाती है। रुपेश गौड़, अभय कसौधन, हिमांशु मोदनवाल, अनमोल मिश्र, सौरभ, बृजेश सोनी सहयोग में लगे हैं। भव्य गेट सजाया गया है,जो आकर्षण का केन्द्र है। मदरसा रोड पर राज कसेरा द्वारा गणपति की मूर्ति स्थापित किया गया है। जिसमें रामअवतार, शिव मोहन बरनवाल,सुभाष चौरसिया, विजय कुमार, हरीश कुमार, शंकर कसेरा, करन, रवि, अजूर्न आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे। डुमरियागंज रोड पर आंशु श्रीवास्तव द्वारा श्री गणपति की मूर्ति स्थापित कर गणपति पंडाल सजाया गया है ।     

बभनान। गणेश प्रतिमा की आंखों से पट्टी हटते ही गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से बभनान गूंज उठा। आरती का आयोजन किया गया। भाजपा नेता प्रबल मालानी द्वारा पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा के आंखों से पट्टी हटाई गयी। सुमित, दीपू, मनीष, महेश, दिनेश, रमेश, मुकेश ने बताया कि विजय नगर तिराहा पर एक दशक से गणपति का दरबार सज रहा है। नवयुवक गणपति पूजा समिति द्वारा प्रतिमा लाई जाती है और 11 दिन तक विधिवत पूजा पाठ होता है। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन अयोध्या में सरयू नदी में किया जाता है।      

       रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: