Breaking





Sep 2, 2022

बस्ती में छेड़खानी से आहत किशोरी ने की जान देने की कोशिश

जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत किशोरी ने दो बार जान देने की कोशिश की। पहले नदी में कूदने का प्रयास किया और उसके बाद कमरा बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। दोनों बार परिजनों ने उसे बचा लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

15 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की शाम उनकी बेटी शौच के लिए खेत में गई थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह से वहां से भाग कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार एक बार पहले भी उस युवक ने छेड़खानी की थी। गांव में बुधवार को हुई घटना की चर्चा होने लगी। इससे आहत होकर किशोरी घर से भागकर सरयू नदी के किनारे माझिलगांव तक पहुंच गई। पीछा करते हुए परिजन भी वहां पहुंच गए और उसे नदी में छलांग लगाने से पहले पकड़ लिया और घर ले आए।       
            घर आने के थोड़ी देर बाद किशोरी ने एक कमरे में खुद को बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। बड़ी बहन ने खिड़की से उसे देख लिया और पिता को सूचना दी। पिता व अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी की जान बचा ली। किशोरी के पिता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: