Sep 6, 2022

होटल लेवाना में आग लगने से मौत का मामला,मिली खामियां,होटल मालिक समेत चार नामजद

लखनऊ - कोतवाली हजरतगंज  थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला मदन मोहन मालवीय मार्ग,चौकी सुल्तानगंज के होटल लेवाना में सोमवार को आग लगने हुई मौत मामले में होटल मालिक समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ है। राज्य द्वारा दयाशंकर दुवेदी द्वारा लिखाए गए मुकदमे में बताया गया है कि देवाना होटल में सोमवार को सुबह 7 बजे होटल में आग लग गई। फायर फाइटर्स व एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस द्वारा काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण पूरे होटल के अन्दर एवं सभी कमरों में काफी मात्रा में धुंआ भर गया था। इस घटना में कमरे के अन्दर धुंआ भर जाने के कारण दम घुटने व झुलसने से 1. गुरनूर सिंह आनन्द पुत्र स्व0 कुलविंदर सिंह निवासी 28 अमीनाबाद थाना नाका लखनऊ 28 वर्ष 2. साहिया कौर उर्फ जस्मीत पुत्री स्व० परमजीत सिंह निवासी 4 सराय फाटक गणेशगंज दुर्विजय गंज थाना नाका लखनऊ 26 वर्ष 3. श्राविका सन्त पुत्री राजेश सन्त निवासी ए 60 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 19 वर्ष 4. अमान गाजी उर्फ बाबी पुत्र मो0 इरफान गाजी निवासी बी-89 कमला नेहरु बुर्रमनगर थाना विकासनगर लखनऊ उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा 07 व्यक्ति बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गये। घायलों को उपचार हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पंचायतनामा एव पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक होटल के मालिक 1 पवन अग्रवाल व उनके पुत्र 2. रोहित अग्रवाल निवासी 8/5 विक्रमादित्यमार्ग थाना गौतमपल्ली लखनऊ 3: राहुल अग्रवाल पुत्र श्री सुनील अग्रवाल निवासी बी-4 निरालानगर थाना हसनगंज लखनऊ है तथा होटल के मैनेजर का नाम 4. सागर श्रीवास्तव पुत्र शिवकुमार श्रीवास्तव निवासी सिन्धु नगर थाना कृष्णानगर लखनऊ है। उपरोक मालिक एवं मैनेजर व उनके सहयोगी अन्य लोगों द्वारा होटल में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी तथा होटल में तत्काल आकस्मिक रूप से निकलने एवं प्रवेश करने की कोई व्यवस्था नहीं थी तथा बिजली की व्यवस्था अत्यन्त अनियमित तरीके से थी तथा होटल में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गयी थी जिससे हुआ बाहर निकल सके। होटल मे असुरक्षित तरीके से तमाम गैस सिलेन्डर रखे हुए थे तथा ऐसी आकस्मिकताओं से निपटने के लिए कोई सुरक्षोपाय नहीं सरक्षित किये गये थे। होटल के कमरों की खिड़कियों के बाहर लोहे के मोटे मोटे ग्रिल लगाये गये थे , जिससे न तो बिडकी बाहर खुल सकती थी और न ही खिड़की से कोई बाहर निकल सकता या अधिकाण्ड के बाद अग्रिशमन कर्मियों को भी उक्त पिल के कारण खिड़की तोड़ कर अन्दर प्रवेश करने में काफी दिक्कते आयी। इसका परिणाम आज उक्त घटना के रूप में हुआ, इससे चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 07 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल होकर जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है और उक्त अधिकाण्ड से आस पास के घरों व फ्लैटों में भी आग फैलने की पूरी संभावना थी। इससे अगल बगल के लोग भी काफी दहसत में थे। उपरोक्त से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन फायर सर्विस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ भारी फोर्स लगी हुयी है। मौके पर तनाव की स्थिति विद्यमान है। अभियुक्तों का उक्त कृत्य गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है। अतः अनुरोध है कि उपरोक्त होटल मालिक एवं मैनेजर व अन्य संलिप्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करने का कष्ट करे हस्ताक्षर अपठनीय अग्रेजीssi 5-9-22 दया शंकर द्विवेदी व0उ0नि0 कोतवाली हजरतगंज पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नोट- मुकदमे की कायमी का 8368 नरेश कुमार तथा तहरीर की नकल अक्षरश: मुझ म0का0 शालिनी द्वारा की गयी है।

No comments: