Breaking





Sep 17, 2022

नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस व राहगीरों ने बचाया

बस्ती । शिवाघाट पुल से कुआनो नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस व राहगीरों ने बचा लिया। गृह कलह से तंग आकर महिला घर से पैदल ही करीब 18 किलोमी दूर शिवाघाट पहुंच गई। संदेह होने पर उसकी बेटी भी महिला के पीछे पहुंच गई। महिला शिवाघाट पुल से कुआनों नदी में कूदने ही वाली थी कि बेटी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे कुछ अध्यापकों व पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया।   

          सोनहा थाना क्षेत्र के बारहकोनी निवासी रेखा दुबे शुक्रवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे तेज बारिस के बीच नाराज होकर घर से निकल पड़ी। उसकी मंशा भांपकर पुत्री दामिनी भी पीछे- पीछे चल पड़ी। महिला व उसकी पुत्री पैदल चलकर शिवाघाट पहुंच गए। महिला पुल से नदी में कूदने जा रही थी कि बेटी उसे खींचने लगी।

उधर से गुजर रहे कुछ लोगों को देखकर उसने शोर मचाकर उनसे मदद मांगी। इसी बीच सोनहा थाने पर तैनात सिपाही लवकुश सिंह जो छुट्टी लेकर अपने घर बहराइच जा रहे थे, वह भी पहुंच गए। सिपाही ने सूचना थाने पर दी।    

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: