Breaking







Sep 28, 2022

महिला अपराधों को कम करने के लिए गांवों में अलख जगा रही मिशन शक्ति टीम,"करुवा गोनई पुरवा"

लड़ना होगा खुद के अधिकारों के लिए,
खुद को आत्मनिर्भर बनाना होगा,
सफ़र में मुसीबतें तो होंगी बहुत,
पर सर उठा कर चलते चले जाना होगा।
"अभय अजनबी"
                              


 
शान हो,सम्मान हो, स्वाभिमान हो,
 हर तरफ नारी की पहचान हो

मिशनशक्तिअभियान

शिक्षा भी सुरक्षा
नारी सुरक्षा,
नारी सम्मान,
नारी स्वावलंबन




करनैलगंज/गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों(जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक,सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, इत्यादि) की रोकथाम व बच्चों को विद्यालय न भेजने वाले अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के "ग्राम सभा करूआ  अंतर्गत स्थित गोनई गोसाईं पुरवा" में मिशन शक्ति अभियान पाठशाला"  में महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के संदर्भ में अवगत कराया गया तथा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । उन्हें खुद के अधिकारों को जानने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु सजग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत  महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ आज की इस तकनीकी भरी दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों के विषय में अवगत कराया गया व साइबर अपराध की सुरक्षा के दृष्टिगत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से आरक्षी अभय प्रताप यादव,महिला आरक्षी अनुपम मिश्रा व महिला आरक्षी गोल्डी मिश्रा तथा गांव की महिलाए मौजद रहीं।

No comments: