Sep 12, 2022

परसपुर के बच्चे को अखिलेश यादव ने दिया दो लाख इक्कीस हज़ार

गोण्डा - सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर उन्होंने जिले के एक निर्धन परिवार के बेटे दुर्गेश (डेहरास) को रू०2,21,000 की मदद कराई। बताते चलें कि कल दुर्गेश का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इंसाफ़ की गुहार लगाते बच्चे को आज अपने नेता के समक्ष ले जाने पर उन्होंने भारी मदद कर इंसाफ दिलाने के लिए प्रशासन से भी कहा है। बताते चलें कि इसी वर्ष फरवरी में दुर्गेश के बड़े भाई की हत्या हो गयी थी, दुर्गेश ने बताया कि उसी रात सपा नेता सूरज सिंह ने पहुँचकर अन्त्येष्टि की व्यवस्था कर आर्थिक मदद की थी। इस मौके पर गोण्डा के  बच्चे दुर्गेश की आर्थिक मदद के लिए सपा नेता सूरज सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments: