Breaking






Sep 23, 2022

डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने किया गौ-आश्रय सथल कसेहरी बुज़ुर्ग का निरीक्षण

 डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने किया गौ-आश्रय सथल कसेहरी बुज़ुर्ग का निरीक्षण


डीएम डॉ. चन्द्र के निर्देश पर पहुॅचे अधिकारियों ने पाया कि यहॉ पर 200 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंशों के लिए 02-02 कैटल शेड व पानी चरनी बनी हुईं हैं। गोवंशों के लिए भूसा भण्डार गृह में 100 कुण्टल से अधिक भूसा उपलब्ध है तथा गोवंशों के हरे चारे के लिए 12 बीघा क्षेत्रफल में चरी तथा 18 बीघा में नैपियर घास बोई गई है। निरीक्षण के समय गौ आश्रय स्थल पर कार्यरत श्रमिकों द्वारा हरे चारे की कटाई की जा रही थी। 

अस्थायी गौ-आश्रय स्थल पर गोवंशों की बड़ी संख्या को देखते हुए 02 कैटलशेड, छोटे पशुओं हेतु 01 अदद भूसे की चरनी तथा चौकीदार कक्ष की आवश्यकता को देखते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वर्षा ऋतु के खत्म होते ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाय। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव गुलाब सिंह तथा समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।

                      ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: