Sep 17, 2022

पूर्वी यूपी के लिए 48 घंटे का अलर्ट, आज और कल होगी भारी बारिश; यलो जोन में गोरखपुर-बस्‍ती मंडल

UP Weather: पूर्वी यूपी के लिए मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। आज और कल भारी बारिश हो सकती है। गोरखपुर और बस्‍ती मंडल को यलो जोन में रखा गया है। गोरखपुर को ग्रे जोन में रखा गया है।       

           पूर्वी उत्तर प्रदेश वासियों के लिए अहम खबर है। मध्यप्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी यूपी की तरफ शिफ्ट हो गया है। इसके कारण पूर्वी यूपी के कई शहरों में अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश होगी।

मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। इन शहरों में गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी सातों जिले शामिल हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक शनिवार को बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।    
इतना ही नहीं गोरखपुर में भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। गोरखपुर को मौसम विभाग ने ग्रे जोन में रखा है। रविवार को भी दोनों मंडलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को भी दोनों मंडलों के सातों जिलों को यलो जोन में रखा हुआ है।  

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

         

No comments: