रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
बस्ती । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा योजना वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। 24 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डाक द्वारा आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। छह नवंबर को जनपद स्तर पर इसकी परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment