Aug 2, 2022

दबंगों ने महिला की पिटाई के तोड़ा मोबाइल फोन,केस दर्ज

दबंगों ने महिला की पिटाई के तोड़ा मोबाइल फोन,केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम कहारन पुरवा पूरे लाली निवासी पीड़ित महिला मीरा देवी ने थाने पर तहरीर देकर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। परसपुर क्षेत्र के ग्राम पुरे लाली निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने गाली- गलौज करते हुए लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर बचाने दौड़े पीड़िता की जेठानी प्रेमा, देवर राजकुमार कश्यप तथा पुत्री की लड़की रूबी को भी विपक्षियों ने मारा पीटा। जाते समय जानमाल की धमकी देते हुए विपक्षी ने उसकी मोबाइल फोन तोड़ कर नुकसान कर दिया। मारपीट में राहुल कुमार, माला देवी एवं नकछेद को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव के ही विनय कश्यप, बृजेंद्र कश्यप, शिव बहादुर कश्यप एवं सोनू कश्यप के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं मामले की जांच उप निरीक्षक अखिलेश यादव को सौंपी गई है।

No comments: