Aug 2, 2022

मोबाइल रिचार्ज के पैसे के लेनदेन में युवक को पीटा

 मोबाइल रिचार्ज के पैसे के लेनदेन में युवक को पीटा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम पूरे अंगद निवासी पीड़ित प्रदीप यादव ने थाने पर तहरीर देकर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर क्षेत्र के ग्राम पूरे अंगद केवटन पुरवा निवासी पीड़ित ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 31 जुलाई की शाम तक़रीबन 6:00 बजे वह घर से मुंबई शहर जाने के लिए निकला था। तभी गांव में सड़क किनारे रास्ते पर विपक्षियों ने मोबाइल रिचार्ज के रुपए लेनदेन विवाद को लेकर उससे गाली गलौज करते हुये मुक़ा थप्पड़ लाठी डंडा से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही सुरेश निषाद, नरेश निषाद, शिव कुमार निषाद एवं चंदू निषाद के विरुद्ध मारपीट व जानमाल की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच उप निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा को सौंपी गई है।

No comments: