जनपद गोण्डा के थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत आवेदिका असरेखा मौर्य पत्नी सुरेंद्र मौर्य निवासी जलालपुर चढ़ौवा द्वारा थाना वजीरगंज पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र शिवांश मौर्य (उम्र लगभग 13 वर्ष),जो कि कक्षा 7 का छात्र है एवं एक्सीलेंट स्कूल बधवा में पढ़ाई करता है। दिनांक 06/04/2026 को समय लगभग 04ः00 बजे सायं घर से साइकिल लेकर कहीं चला गया है और वापस नहीं आया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक की तलाश हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पवन सिंह आर्मी ढाबा, विक्रमजोत जनपद बस्ती के पास से बालक शिवांश मौर्य को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा अपील
अभिभावक अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में बच्चों को घर छोड़कर जाने जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। किसी भी बालक/बालिका के संदिग्ध अवस्था में मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।
No comments:
Post a Comment