गोण्डा - करनैलगंज तहसील में अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के विरुद्ध शिव प्रसाद मिश्रा ने धरना देने की घोषणा कर दिया है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। वादकारी कल्याण परिषद उप्र के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष शिव प्रसाद मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त विषयक क्रम में दिनांक-10.04.2026 को 10 बजे से शाम 04 बजे तक तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपजिलाधिकारी के समक्ष किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।
1.अधिवक्ताओं के कार्यव्यवहार अभद्र भाषा पर अंकुश ताकि नारी का अपमान न हो।
2. उनके कार्य बहिष्कार से वादकारी त्रस्त है उसे वापस कराया जाय।
3. उपजिलाधिकारी द्वारा चलाया गया कार्यक्रम न्याय चला गांव की ओर कृत प्रशंसनीय है। वादकारियों का वाद ब्लाक तथा न्याय पंचायत स्तर पर निर्णय किया जा रहा है। महिला उपजिलाधिकारी के प्रति किये गये अपशब्दों के लिए वादकारी और प्रशासन से उन्हें माफी मांगने का बाध्य किया जाय नहीं तो उन्हें कैम्पस से बाहर कर रास्ता दिखाया जाय।
जारी बैनर पर शिव प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष तथा
मो0नं0-7565824778
दीप नरायन दूबे
कार्यक्रम संचालक
No comments:
Post a Comment