Aug 2, 2022

गौर में दिव्यांग की धारदार हथियार से वार कर हत्या

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी रामचन्द्र (45) की सोमवार की देर रात धारदार हथियार से वार कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रामचन्द्र की बढ़नी में ही देशी शराब की दुकान के सामने परचून की छोटी सी दुकान थी। वह ट्राइसाइकिल से आता-जाता था। रात में दुकान पर ही सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची गौर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

No comments: