गोण्डा - बीती एक अगस्त की रात्रि में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत धानी गांव में सड़क पर एक वर्ग के लोग झंडा लगाने के लिए डंडे गाड़े हुए थे, जिसको नारायणपुर मर्दन के दो तीन लड़के बाजार से आते समय गिरा दिया, जिसको लेकर दोनों गांव के लोग इकट्ठा हो गए वाद-विवाद करने लगे जिस पर पुलिस मौके पहुंचकर मामले को शांत करा दिया। दोनों पक्षों को अपने-अपने घर वापस करा दिया गया। इसी भीड़ में किसी ने नरायनपुर मर्दन के प्रधान की लाइसेंसी बन्दूक को जो गाड़ी में रखी थी, गाड़ी से बाहर फेंक दिया था, जिसे पुलिस व अन्य लोगों की मदद से आस पास तलास की तो मिल गयी है। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर पर्याप्त पुलिस बल लगा हुआ है। दोनों पक्षों से कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध 107/116 सीआरपीसी की निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
Aug 2, 2022
झंडा लगाने के लिए हुआ विवाद, प्रधान की बंदूक फेंक दी बाहर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment