रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
गौर थाने के टिनिच चौकी अंतर्गत कूपनगर चौराहे पर आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दुकानदार के जाग जाने के कारण चोर मौके से भाग निकलने। दुकानदारों ने सामूहिक तहरीर देकर पुलिस से मामला दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है। कूपनगर चौराहे पर शिव कुमार, राम प्रकाश, धर्मेंद्र, सोनू, पवन कुमार, इसरार अली अलग अलग दुकान चलाते है। अज्ञात चोर चौराहे पर पहुंचे और दुकानों का ताला तोड़ दिया। इसी दौरान एक दुकानदार जाग गया। इसकी भनक चोरों को लगते ही वह मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से रात में पुलिस गश्त भी नहीं कर रही है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
No comments:
Post a Comment