नौ अगस्त को मोहर्रम, 12 अगस्त रक्षाबंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त जन्माष्टमी तथा 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने आगामी 31 अगस्त तक धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता पूरे जिले में लागू किया है।
अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि इस आदेश के किसी भी अंश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत दंडनीय होगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को भेजे गए आदेश में धारा 144 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment