बहराइच - समाजवादी पार्टी से टिकट कटने की खबर सुनकर मसूद समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान ओर पहुँच गया और कैसरगंज में जगह जगह अखिलेश यादव विरोधी नारेबाजी शुरू हो गयी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूँककर विरोध जताया गया। इस दौरान क्षेत्र के कोनारी, हरचंदा तथा जरवल समेत अन्य जगहों पर समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान हाइवे जाम होने की सूचना पर पहुँची पुलिस से भी कहासुनी हुई । मसूद आलम के समर्थक अखिलेश यादव से टिकट वापसी की मांग कर रहे थे। नियमों की अनदेखी का हवाला देकर कैसरगंज पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Feb 7, 2022
मसूद समर्थकों पर मुकदमा,हाइवे जाम, पुलिस से कहासुनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment