करनैलगंज/गोण्डा - निराश्रितों,राहगीरों तथा आमजन को शीटलहर की भीषण ठण्डक से बचाव हेतु नगरपालिका परिषद द्वारा कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। उक्त के सम्बंध में जानकारी देते हुये अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नगर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सीएचसी, नगरपालिका कार्यालय, बैठकी बाबा,घण्टाघर, कसगरान मोहल्ला सहित कस्बे के 9 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के निरीक्षण भवन में रैन बसेरे व्यवस्था की गई है। बीते कुछ दिनों से शीतलहर व अत्यधिक ठंड के चलते प्रशासन के निर्देश पर गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने इंतजाम किये गये हैं।
Jan 2, 2022
नगर के महत्वपूर्ण स्थलों पर नगरपालिका ने जलवाए अलाव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment