गोण्डा- थाना धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में दो कलयुगी पुत्रों द्वारा अपने ही पिता पर कुदाल से वार करके उन्हें मार डालने का मामला प्रकाश में आता है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की उसके लड़कों व परिवार वालों द्वारा कुदाल व लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने के संबंध में स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।सीओ मनकापुर ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
Nov 2, 2021
कलयुगी पुत्रों का कारनामा,अपने ही पिता की कुदाल मारकर कर दी हत्त्या
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment