Nov 3, 2021

शुभम सिंह को भाजपा में मिला अहम दायित्व,कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अन्तर्गत भटपुरवा गाँव निवासी व बीजेपी की नीतियों के प्रबल समर्थक सक्रिय कार्यकर्ता शुभम सिंह को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शुभम सिंह की सक्रियता को देखते हुए उन्हें जहाँ एक ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सरयूं मण्डल का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए सदस्यता अभियान को गति देने के लिये उन्हें सदस्यता अभियान कमेटी का सहसंयोजक बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें पदाधिकारी बनाये जाने पर श्याम किशोर मिश्रा, अन्नू बाबा,सूरज सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,सौरभ अवस्थी, राकेश सिंह तथा राहुल उपाध्याय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं तथा उनके शुभचिन्तको ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है।

No comments: