गोण्डा- अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को थाना परसपुर के उ0नि0 योगेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त- सुदामा को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी के दौरान उक्त अभियुक्त के कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment