Sep 29, 2021

थाना करनैलगंज ने नाजायज चाकू के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अकबर खां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलंगज में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments: