Sep 28, 2021

बगैर जांच, बगैर पूछतांछ चार्जसीट लगाती फखरपुर पुलिस,बीच बचाव कराने गये व्यक्ति पर ही दर्ज किया मुकदमा,पीडि़त ने लगायी एसपी से न्याय की गुहार

बहराइच- पुलिस की जांच भी निराली है। रस्सी को सांप व सांप को रस्सी बनाना पुलिस बखूबी जानती है। जिले की फखरपुर पुलिस को तो इसमें महारथ हासिल है। पुलिस ने बगैर मौके पर जांच किए, बगैर बयान लिए चार्जसीट दाखिल कर दी। पीडि़त को जब पता लगा तो एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर पुनः विवेचना की मांग की।
गौरतलब हो कि थाना फखरपुर अन्तर्गत कोठवल कला में बीते 27 अगस्त को गांव के शहजाद अली व इंतजार अली पुत्रगण सुराजअली गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र बच्चूलाल सिंह को घर में घुसकर मार रहे थे। शोर सुनकर कमरूद्दीन पुत्र हमीद मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराने लगे। जिसके बाद चुनावी रंजिश के चलते विपक्षियों ने तहरीर में कमरूद्दीन का नाम लिख दिया। पुलिस ने पहले तो बगैर जांचे धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद हद पार करते हुए बगैर मौके पर जांच किए, बगैर पीडि़त व ग्रामीणों का बयान लिए चार्जसीट लगा दिया। जब मामले में पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुनः इसे निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराने की मांग की तथा विवेचक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में जब थाना प्रभारी फखरपुर के मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो काल सम्भव नहीं हो सका।

No comments: