May 8, 2021

तरबगंज के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर पिछले सप्ताह में हुए थे बीमार,

जनपद गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सत्यपाल पान्डे ग्राम पचांयत गौहानी की आकाशमिक मौत से श्रेत्र मे शोक की लहर, तरबगंज विकासखंड अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधान की जिले के एक नर्सिंग होम में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पिछले सप्ताह अचानक तबीयत बिगड़ने से एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है , कि क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में लैव्बेरेरि के पद पर सेवानिवृत्त थे ,और सेवा निर्मित के बाद अपने गांव में प्रधान पद के लिए दावेदारी की ।ग्रामीणों ने अपना समर्थन देकर उन्हें अपने गांव के प्रधान बनाया। उनके छोटे भाई कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे,और उनकी कोरोना से मृत हो गई थी,  और अब इनकी दोनो भाईयो की मौत के बाद परिवार और ग्राम क्षेत्र शोक में डूबे हुए हैं । उन्होंने जीत के बाद अपने ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए, जल्दी स्वस्थ होकर मिलने का वादा भी किया था, लेकिन आज उनका निधन हो गया।

No comments: