गोण्डा - गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कोतवाली नगर में ईद त्योहार एवं शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की। जिसमें उपस्थित सभी से अपील की कि सभी लोग लॉकडाउन व कोविड-19 के नियमो व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करें, सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर नमाज न पढ़े, ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं, समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment