May 13, 2021

जिला आबकारी अधिकारी ने जिले में मदिरा की दुकान खुलने का समय किया निर्धारित, जानिए कब खुलेगी

जिला आबकारी अधिकारी ने जिले में मदिरा की दुकान खुलने का समय किया निर्धारित, जानिए कब खुलेगी


जिला गोंडा जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही  के निर्देश के बाद अब जिला आबकारी विभाग के अधिकारी ने जिले में मदिरा की सभी दुकाने खुलने का समय किया निर्धारित। उन्होंने बताया दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मदिरा की दुकानें खोली जाएंगी। डीएम मार्कंडेय शाही के आदेशानुसार अब जिले की सभी शराब की दुकानें निर्धारित समय से खोली जानी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर 12:00 बजे से पहले व शाम 7:00 बजे के बाद मदिरा की कोई भी दुकानें खुली मिलेगी, तो उसके ऊपर महामारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और सरकारी लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते डीएम ने दीया सख्त निर्देश व् चेतावनी, उन्होंने कहा सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए दुकानें खोली जाने हैं।

No comments: