May 13, 2021

शहर में एक गारमेंट्स की दुकान खुलने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी,दुकानदार सहित 5 सेल मैन व 16 ग्राहक पकड़कर की कार्रवाई

 कोरोना महामारी के चलते शहर में लॉकडाउन के बीच, एक गारमेंट्स शोरूम के मालिक ने जान जोखिम में डालकर  दुकान के अंदर लगाई भीड़, 


 जिला शामली शहर में दुकानदार ने अपने गारमेंट्स शोरूम के मालिक ने कोरोना से लोगों की जान जोखिम में डालकर दुकान को खोली। यही नहीं शोरूम के मालिक ने आधा दर्जन  से ज्यादा कर्मचारी व करीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को दुकान के अंदर में बैठा कर रखा। मामले की सूचना प्रशासन को मिली तो SDM सदर शामली,व CO सिटी शामली, अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे , और शोरूम के दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन मालिक ने दरवाजा नहीं खोला। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने होडिंगस स्पीकर से दुकान मालिक को चेतावनी दी।की दुकान नहीं खुली तो ताला तोड़ दिया जाएगा।तब  शोरूम मालिक ने अपने शोरूम का ताला खोला।


उसके बाद शोरूम के अंदर 25 ग्राहक व 6 सेल मैन और दुकान मालिक अंदर मिले पुलिस ने सभी ग्राहकों व दुकान मालिक को खूब लताड़ा और उनकी पिटाई भी की। एसडीएम सदर व श्रम आयुक्त ने मिलकर पूरे शोरूम को सीज कर दिया है। शोरूम मालिक के ऊपर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर के जेल भेज दिया। पूरा मामला शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसल शोरूम का है। शामली जिले के आसपास सभी व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments: