गोण्डा कटरा बाज़ार निवासी 10 वर्षीय बच्चे को गांव के कुछ लोगों ने रस्सी से टेंपो में बांधकर घसीटा हालात खराब गोण्डा रैफर,
कटरा बाजार के रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे को गांव के कुछ बच्चों ने टैम्पो के पीछे रस्सी से बाँध कर रोड पर घसीटा शरीर में अधिक चोट आने से सामु. स्वास्थ केन्द्र कटरा बाजार से डॉक्टरो ने गोंडा जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया।जहाँ घायल बच्चा का इलाज़ चल रहा है। मिली जानकरी अनुसार कटरा थाना क्षेत्र के रामस्वरूप पुरवा निवासी रमेश का 10 वर्षीय पुत्र नितिन गांव के कुछ बच्चों ने एक टेंपो में पीछे रस्सी से बांध कर टेम्पू से रोड पर काफी दूर तक घसीटते रहे जिससेे सरीर में गंभीर चोटें आई हैं ।जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया । मिली जानकरी अनुसार बच्चों मे आपसी बिबाद से चलते कुछ बच्चो ने मारा पीटा और एक टेंपो में पीछे बांध दिया ।रोड़ पर घसीटने से शरीर में काफी गहरी चोट आयी है।

No comments:
Post a Comment