होली के रंग में हुआ भँग,आपसी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
जनपद शामली के थाना झिंझाना में गांव मंदिर वाला में सुबह होली का त्योहार मनाया जा रहा था । इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में मामूली झगड़ा हो गया, बीच बचाव के बाद किसी ने गांव में फोन करके कुछ लोगो को एकत्रित कर लिया। और दोबारा से मार पिटाई झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े में कृष्ण पाल पुत्र रामशरण उम्र 30 व प्रेम उर्फ राजू पुत्र भगवान सिंह उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे राजू के परिजनों का कहना है की राजू को गोली मारी गई है।परिजनों ने थाना झिंझाना पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची।और दोनों घायलों को सीएससी ऊन मैं उपचार कराया, परिजनों के द्वारा थाना झिंझाना में तहरीर दी गई जिसमें कर्मवीर व उनका साला और अलीनगर निवासी शिवम के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी।प्रेम उर्फ राजू को गंभीर अवस्था में गंभीर जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।सीएससी में डॉ शशिकांत द्वारा उनका उपचार व मेडिकल परीक्षण किया गया।गांव में पुलिस दूसरे पक्ष की धरपकड़ के लिए दबिश कर रही है।


No comments:
Post a Comment