Mar 30, 2021

नारायनपुर मोड़ पर सड़क हादसा,बाइक सवार माँ-बेटा गम्भीररूप से घायल,नाजुक हालत में गोण्डा रेफर।

करनैलगंज/गोण्डा-करनैलगंज-लखनऊ हाइवे स्थित नारायनपुर मोड़ के पास दुर्घटना में मॉं बेटा गम्भीररूप से घायल हो गये,जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा एम्बुलेंस की मदद से करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की स्थित को देखते हुये डॉक्टर ने उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताविक वजीरगंज थानाक्षेत्र के बालेश्वरगंज अंतर्गत रामपुर खरहटा निवासी रामधारी पुत्र शिवशंकर अपनी माताजी को बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे,इसी दौरान किसी बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई । दुर्घटना में रामधारी व उनकी माँ को गम्भीर चोटें आ गयी। स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचवाया गया ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया गया। गम्भीररूप से घायल माँ बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

No comments: