करनैलगंज /गोण्डा - प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ परम्परागत रूप से होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर नगर के गुड़ाही बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान की सवारी निकली जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों पर रुकी जहां भगवान पर रंग और अबीर लगाकर भक्तों द्वारा बड़े ही आस्था व उत्साह के साथ उनसे होली खिली गई। और धूप आरती करके उनकी पूजा वन्दना की गई। इस बीच लोगों ने कान्हा जी को खूब गुलाल व अबीर लगाया। जिस मार्ग से भगवान की सवारी निकाली जा रही थी उस रास्ते पर रंग बंद होता चला गया। बच्चे भी होली के रंग में सरोवर नजर आए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे जिसमें मोबाइल टीमें, कस्बा चौकी के पुलिसकर्मी विमान के साथ व बाजार के अंदर गस्त करते रहे ।विमान के साथ यात्रा में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, अरुण वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा,मोहित पांडे,अर्चित पांडे, जितेंद्र सोनी,राजू सोनी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Mar 29, 2021
करनैलगंज-राधाकृष्ण की निकाली गई यात्रा,अद्भुदरूप से रंगे भगवान,उमड़ा जनसैलाब,देखिये अनोखी छटा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment