Mar 7, 2021

जन जागरूकता अभियान के तहत झिंझाना पहुंची खाद्य विभाग की मोबाइल लैब-खाद्य सामान की जांच कराकर लोगों ने उठाये फायदा

  झिंझाना 7 मार्च : -

   शासन के निर्देश पर एफ एस डब्ल्यू यानी फूड सेफ्टी ऑन व्हील की यह योजना आज झिंझाना में भी पहुंची और इस मौके पर लोगों ने अपने खाद्य पदार्थों की जांच कराई ।  


‌‌‌‌              उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील योजना के अंतर्गत घर घर जाकर जन जागरूकता अभियान 6 मार्च से 10 मार्च तक के लिए चलाया हुआ है। इस योजना का उद्देश्य है कि हम जो खा रहे हैं , उस खाद्य पदार्थ की जांच करने के लिए सरकार ने इस मोबाइल लैब को हमारे दरवाजे तक भेजा है । ताकि हम संदिग्ध खाद्य पदार्थो की जांच करा सके । और जहरीले पदार्थों के सेवन से बच सकें। इसी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग के अधिकारी गण इस मोबाइल लैब को लेकर झिंझाना में मेन बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां लोगों ने अपने खाद्य सैंपलों की जांच कराई । जनपद शामली के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि  प्रदेश सरकार द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर खाद्य पदार्थों की जांच करने का अभियान 6 मार्च से 10 मार्च तक के लिए चलाया हुआ है ।  इसके लिए कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जांच निशुल्क करा सकता है ।‌ उन्होंने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ऊन और झिंझाना में 30 सैंपल की जांच की गई है जिसमें रसगुल्ला , मिर्च का पाउडर समेत चार सैंपल फैल हुए हैं बाकी 26 सैंपल ठीक आए हैं ।‌ आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में मुख्यतः खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर , खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार , खाद्य विश्लेषक शामली सुनील कुमार तथा लैब सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव तथा विपिन कुमार आदि मौजूद रहे । 


         8 मार्च को कैराना 9 को कांधला तथा 10 को शामली में होगी जांच,

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 8 मार्च को कैराना नगर पालिका क्षेत्र और 9 मार्च को कांधला नगरपालिका तथा 10 मार्च को अंतिम दिन शामली में इस मोबाइल लैब द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की निशुल्क की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच निशुल्क करा सकता है ।‌

      ₹1000 के साथ मेरठ में कराई जा सकती है जांच

              खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया की जन जागरूकता अभियान के तहत यह जांच बिल्कुल निशुल्क की जा रही है । वैसे कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच जब चाहे तब करा सकता है । वह जॉच 1000 रुपए में मेरठ मेडिकल परिसर में स्थित खाद्य विभाग की लैब में होगी ।

No comments: