Mar 7, 2021

दुकान में घुसी बस : बाल-बाल बचा बड़ा हादसा शराब के नशे में धुत बस का हेल्पर खाली बस लेकर घुमा रहा था

भीड़ भाड़ वाला बस स्टैंड 9 बजे हो गया था सुनसान --

  झिंझाना 7 मार्च :  शनिवार की रात 9 बजे कस्बे के मेन बस स्टैंड पर दुकान के अंदर घुसी खाली सवारी बस वाली घटना रात में होने व बस के खाली होने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। हालांकि इस घटना के दौरान ड्राइवर सीट में फंसे चालक को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया । मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम की वजह से चालक की भी जान बच गई । फिलहाल चालक का उपचार शामली के जिला अस्पताल में चल रहा है । 



                     मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूपी 19 टी 5247 मुजफ्फरनगर शामली आदि रूटस पर चलती है । बस को शौकीन नाम का ड्राइवर चलाता है । और कस्बे के मोहल्ला छिंपीयान का निवासी करीब 20 वर्षीय कालू पुत्र काला इसी बस पर हेल्परी करता है । बताया गया कि शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे अपने चक्कर पूरे करने के बाद शौकीन ने वालियान नर्सिंग होम के पास बस को खाली करके खड़ा कर दिया था । यह पता चला कि  नशे में धुत होकर इसका हेल्पर कालू  रात को 9 बजे इस बस लेकर बिडोली स्टैंड पर चला गया । और वहां पर किसी ने इसको बस को वहीं पर खड़ा करने को कहा , तो कालू इस बस को लेकर वापस चल दिया और बस स्टैंड पर पहुंचते ही बस की एक दुकान में जबरदस्त टक्कर लग गई । फल स्वरूप बस की ड्राइवर साइड एक दुकान में घुस गई और दुकान पूरी तरह बस में । बताया गया कि जिस दुकान में बस घुसी वह दुकान रेडियो मिस्त्री की थी , जो पूरी तरह बिस्मार हो गई है वैसे भी यह दुकान कभी कभी खुलती थी । बस की  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेडियो वाली दुकान की बगल में सीताराम हलवाई की दुकान में भी  अच्छा खासा नुकसान हो गया ।



             लोगों का मानना है कि इतनी भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड पर यदि यह घटना काश आधा घंटा पहले भी हो जाती तो का बहुत बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि बराबर की दुकानें भी मात्र आध घंटा पहले ही बंद हुई थी । दूसरी और रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ शशिकांत के नेतृत्व में भी चिकित्सकों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी ।  बड़ी मशक्कत से 2 घंटे बाद बस के ड्राइवर को लोग निकाल पाए थे लोगों को लग रहा था कि शायद इसका एक पूर्व पैर पूरी तरह टूट गया है । डॉ शशिकांत ने बताया कि फंसे हुए चालक को निकालने के बाद उसका बड़ी सावधानी से चैक - अप किया गया । डॉ शशिकांत ने बताया कि फिर भी ऊपर वाले की बड़ी कृपा रही है और उम्मीद है कि चालक भी जल्द ही ठीक हो जाएगा ।

No comments: