Mar 7, 2021

शामली-इंडस टावर हीरो सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत घर-घर पहुंच कर दी सुरक्षा की जानकारी

झिंझाना:-

      कस्बे के मौहल्ला गोलघर पहुंची इंडस टावर की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दिल्ली सर्किल की टीम पहुंची कर्मचारियों के घर, परिजनों को दी सुरक्षा की जानकारी।


इंडस टावर हीरो सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को आला-अधिकारियों ने कर्मचारियों के घर पहुंच कर परिवार वालों को सुरक्षा की जानकारी दी।घर में रहते हुए किस तरह की सुरक्षा का पालन किया जाना चाहिए इस बारे मे बताया। दिल्ली सर्किल के ऑपरेशन हेड धीरज गर्ग ने बताया कि सभी कर्मचारियों के घर पहुंच कर उन के परिवार को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि घर के सभी सदस्य सुरक्षा का पालन करते हुए अपना ओर अपने आसपास रहने वालो का जीवन सुरक्षित कर सके। बच्चे को भी घर-घर जा कर ये समझना जा रहा कि जब भी घर का कोई भी सदस्य मोटरसाइकिल चलाऐ तो उसे हेलमेट के लिए बोले अगर वो हेलमेट नहीं लगा रहा है तो।घर में मौजूद महिलाओं को गैस पर काम करते समय खुद को कैसे सुरक्षित रखना है ओर अगर गैस सिलेंडर मे कभी आग लग जाऐ तो उन हालातों में क्या करना है इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

ऐसी ही छोटी-छोटी सुरक्षा बडी दुर्घटना से हमे ओर हमारे परिवार को बचा सकतीं हैं। हीरों सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से लोगों को लगातार सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है जो हम सब निभा रहे हैं।इस मौके पर सर्किल सीईओ यतेंद्र चड्ढा, सर्किल चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेपी सिंह,ऑपरेशन हेड धीरज गर्ग,सुरक्षा अधिकारी रजनीकांत शुक्ला, एरिया ऑपरेशन ऑफिसर आलोक त्यागी,अरविंद कुमार, पंकज,नोएडा से सुनील व फरीदाबाद से नितिन आदि मौजूद रहे।


No comments: