Mar 6, 2021

शामली-इंडस टावर के हीरों सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ


झिंझाना:-

कस्बे मौजूद इंडस टावर लिमिटेड के टावर पर कर्मचारियों ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें हीरो सुरक्षा सप्ताह को लेकर चर्चा हुई। दिल्ली सर्किल से हीरो सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।




इंडस टावर हीरो सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।जिस के अंतर्गत कोरोना सुरक्षा का पालन करते हुए इस सप्ताह मे अलग-अलग तरह की सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। HERO मे "एच" का मतलब है हाइट सुरक्षा , "इ" का मतलब है इलेक्ट्रिकल   सुरक्षा, "आर" का मतलब है रोड सुरक्षा और "ओ"का मतलब है अदर सुरक्षा जिसमे वातावरण/पर्यावरण (environment )  ओर स्वास्थ्य ( health ) आता है। इंडस टावर लिमिटेड ने हीरो सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अपने दिल्ली सर्किल से किया ओर अब पूरे देश में जोरो शोरो से लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसी के तहत झिंझाना मे भी शनिवार टावर पर एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें सभी प्रकार की सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक निर्माण लिया गया।



दिल्ली सर्किल के सीईओ यतेन्द्र चड्डा ने बताया कि इंडस टावर लिमिटेड द्वारा हीरो सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो चुका है इस मे हर रोज अलग-अलग तरह की सुरक्षा की जानकारी लोगों को दी जाएगी। प्रर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कल पूरे देश में पेड लगाए गये है ओर आज लोगों को रोड पर सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया है। वहीं सर्किल ओएडएम हेड धीरज गर्ग ने बताया कि इंडस टावर के द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं जिस से समाज और दुनिया मे जागरूकता फैलाई जा सके। इसलिए के लिए इस सप्ताह हीरो सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है।सभी कर्मचारियों इस मे दिलों-जान से लगे हुए हैं मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।इस मौके पर रीजनल डायरेक्टर रामानुजाम, सुरक्षा अधिकारी रजनीकांत शुक्ला, क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद, सर्किल चीफ ओपरेटिंग ऑफिसर जेपी सिंह, ऑपरेशन हेड धीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।

No comments: