Mar 25, 2021

जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद को दिया समर्थन,

 

कांग्रेस कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कि मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद करने का आह्वान किया।

   प्रदेश प्रभारी कांग्रेस महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी जी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक जी के निर्देश पर  जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है। कि हम किसान आंदोलन में शामिल होकर पूर्ण समर्थन करेंगे, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सैनी जी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी ३ बिल पास किए गए, जिसके विरोध में किसान एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही हैं।प्रदेश सचिव सोशल मीडिया प्रभारी सहारनपुर धीरज उपाध्याय जी ने कहा कि संसद के अंदर और  बाहर कांग्रेस इन कानूनों के खिलाफ लड़ने में सबसे आगे रही है । पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हमारे किसान हस्ताक्षर, किसान सम्मेलन ,अभियान और ट्रैक्टर रेलियो ने इस जन विरोधी कानून के खिलाफ उल्लेखनीय योगदान दिया है । जिला उपाध्यक्ष श्री प्रवीण तरार जी ने बताया कि कांग्रेस अपनी अथक लडाई को जारी रखते हुए किसान संगठनों किसानों की मांगों का समर्थन पूरे दल बल के साथ करते रहेंगे । वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम शरण नामदेव जी ने कहा कि दिनांक २६/०३/२०२१ मैं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद का पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूर्ण समर्थन करेंगे एवम भारत बंद में समस्त कांग्रेस कमेटी/ फ्रंटल संगठन/ पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे ।

मीटिंग में पूर्व अल्पसंख्य अध्यक्ष निन्न अंसारी, सचिव दीनबंदु बिंदल,  सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र कांबोज , शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनुज गोतम जी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

No comments: