Mar 23, 2021

चौसाना पुलिस ने चेंकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर व एक चाकू के साथ किया गिरफ्तार

 

ऊन ब्लॉक के चौसाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगो रोड से वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से चाकू व चोरी की बाइक बरामद की गई।


शामली जिले की चौसाना पुलिस चौकी ने आज गंगो रोड पर चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है ।थाना झिंझाना द्वारा बताया गया कि मंगलवार को चौसाना झिंझाना पुलिस गंगो रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बाइक तस्कर मुहल्ला कुरैशियान थाना गंगो बताया। चेकिंग के दौरान इमरान उर्फ ​​फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद किया गया है। थानेदार ने बताया चोरी की बाइक चौसाना से ही चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को थाने में ले जाकर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments: