शामली जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना अस्पताल के पास से स्मैक के साथ तस्कर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शामली जिले के झिंझाना थाना की पुलिस ने सरकारी अस्पताल झिंझाना के पास एक युवक को नशे का सामान के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार थाना झिंझाना शामली ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने विशेष मुखबिर के सूचना के आधार पर सीएससी झिंझाना के पास चेकिंग शुरू की थी ।उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना झिंझाना के मोहल्ला सैदमीर निवासी प्रभात को गिरफ्तार किया। थाना झिंझाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से 6 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है ।

No comments:
Post a Comment