मेरठ करनाल हाईवे स्थित झिंझाना गड्डी वाला चौराहे पर किसानों ने किया रोड पर चक्काजाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाए।
शामली जिला के झिंझाना में भाकियू कार्यकर्ताओ ने मेरठ करनाल हाईवे गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना रोडो पर बैठकर किया चक्का जाम। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए, भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भाकियू जिला अध्यक्ष कपिल खाद्यान्न के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बैठ कर के नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू किया हालांकि धरना शुरू होने से पहले ही पुलिस द्वारा मौके पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली थी।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करते हुए रोड पर बैठे।कुछ समय के लिए वाहनों के चक्के थमते नजर आए कार्यकर्ताओं ने जम कर नारे बाजी करते हुए बर्तमान सरकार को नाकाम बताया।


No comments:
Post a Comment