पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से थाना बाबरी पुलिस ने 21 बोतल शराब के साथ बरामद किया।
जनपद शामली के थाना बाबरी पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए अवैध तस्करी कर शराब वितरित करने के लिए लाई गई। जिसमें सेना का एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान मे थाना बाबरी पुलिस को सूचना मिली कि गांव कांजरहेडी मे तस्कर शराब लेकर आ रहा है जहां से 21 बोतल अंग्रेजी शराब सहित फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के संबंध में थाना बाबरी पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी सेना पुलिस में जोशीमठ में तैनात है ।जो करीब 20 दिन पूर्व अवकाश पर अपने गांव आया था। गिरफ्तार फौजी से बरामद शराब की बोतल अलग-अलग मारका की है, जो उसके द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में स्वयं की पत्नी के चुनाव में प्रत्याशी होने की दृष्टिगत मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए शराब का वितरण कर पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हैं सेना के हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव कांजरहेड़ी थाना बाबरी जनपद शामली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
No comments:
Post a Comment