Mar 18, 2021

डेढ़ किलोमीटर के क्षतिग्रस्त एव जल भराव से परेशान है,चंदनपुरी के वासी

झिंझाना के बिडौली स्टैंड से करनाल हाईवे के काठा पुल को जोड़ने वाला है ये मार्ग -



   कस्बे के बिडौली स्टैंड से करनाल हाईवे पर काठा पुल को चंदनपुरी के रास्ते जोड़ने वाला डेढ़ किलोमीटर का यह मार्ग बहुत ही प्रभावित है और जलभराव की समस्या से ग्रसित है। विशेष रूप से जलभराव का यह रास्ता चंदनपुरी के ग्रामीणों और आने जाने वालों के लिए बहुत ही जोखिम भरा मार्ग है



          झिंझाना से सटे और जमालपुर के मजरे चंदनपुरी की लगभग डेड किमी लम्बे मार्ग का पूरा मामला है। यह सडक कस्बे में बिडौली स्टैंड से चलकर चंदनपुरी के रास्ते करनाल हाईवे पर स्थित कट्ठा नदी पुल को जोड़ती है। गांव वालों का आरोप है पानी की निकासी ना होने पर सारा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। और जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। झिंझाना से लेकर पूरी सड़क खस्ताहाल हो गई है बड़े-बड़े गड्ढे इसमें हो गए हैं। ग्राम सचिव से लेकर जिला अधिकारी तक इस सड़क को बनवाने के लिए लिखित और मौखिक रूप से निवेदन किया जा चुका है। लेकिन लेकिन किसी भी अधिकारी के कानो पर जू रेंगती दिखाई नहीं दे रही है। 

            


   प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। यह सडक पीडब्लडी के तहत में आता है। डीएम जसजीत कौर के भी संज्ञान में डाल चुके हैं। झिंझाना चेयरमैन नौशाद कुरैशी भी इस सम्बन्ध में लिखित भेज चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे चंदनपुरी में गली व सड़क स्टिकर, कोई विकास कार्य नहीं हुआ। खंभों की लाइट भी उतरवा दी गई। गांव के महबूब अली, अख्तर कसार, रईसुद्दीन खर्शीद कसार ये सबका कहना है अबकी बार उसको चुनेंगे जो हमारा गांव का विकास करायेगा।

No comments: