Mar 18, 2021

संसार में तो केवल क्षणिक सुख है,सच्चा सुख परमेश्वर:स्वामी स्वरूपानंद जी


   सतगुरु देव स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि संसार में तो क्षणिक सुख की ही प्राप्ति हो सकती है। यदि इंसान को जीवन पर्यंत सुख चाहिए तो उसे केवल प्रभु चरणों में ही है। प्रभु की कृपा ही भक्तों को हरेक आपदा व संकट से बचा सकती हैं। स्वामी स्वरूपानंद गिरी जी महाराज बुधवार की शाम शाम कस्बे के मंदिर ठाकुरद्वारा में धार्मिक भक्त समाज के अनुयायियों को गुरु ज्ञान से और सरोवर कर रहे थे। 


                     धार्मिक भक्त समाज झिंझाना द्वारा आयोजित सत्संग में भगवत कृपा और इंसान को मिलने वाले सुख के बारे में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ज्ञान रूपी गंगा में श्रद्धालुओं को सरोवर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सृष्टि में प्रत्येक व्यक्ति सुख चाहता है लेकिन वह जो सुख प्राप्त कर रही है वह तो क्षणिक है चाहे वह निंद्रा का, धन दौलत का, भौतिक सुख हो, उन्होंने कहा की संसार में रहकर मिलने वाला हर सुख कुछ समय के लिए ही है। होता है। जबकि पूरे जीवन सच्चा सुख प्राप्त करने के लिए प्रभु चरणों में अपने तन व मन को लगाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने भक्त प्रहलाद और धुर्व के दृष्टांत श्रद्धालुओं को सुनाये। 

           उन्होंने कहा कि यह दुनिया दुखों का घर है। जहाँ शांति तो मिलती है लेकिन कुछ क्षणों के लिए है। धर्म की रक्षा और अपने भक्तों की रक्षा के लिए भगवान प्रत्येक युग में जरूर आते हैं लेकिन कल *** में यह नहीं पता कि वें कब और कहा, किस वेश में आ जाए। और भगवान वहाँ आते हैं जहां प्यार और एक दूसरे की भावना का सम्मान होता है। इसलिए हमें किसी भी प्रकार का लोभ लालच और अभिमान छोड़ कर के आपसी प्यार और भगवान की भक्ति करनी चाहिए। क्योंकि भगवान अपने भक्तों का कभी नहीं छोड़ते और भक्तों को भगवान की कृपा तो मिलती रहती है। इस मौके पर धार्मिक भक्त समाज के नगर अध्यक्ष नीरज मित्तल और डॉ। राकेश शर्मा के अलावा सैकड़ों महिला और श्रद्धालु पुरुषों के साथ रहे। सत्संग में पुरुषों को जा का जाप और महिलाओं को हरिओम का जाप बना दिया गया। इसके अलावा प्राणायाम भी किया गया। 


  गुरु प्रकटोत्सव पर एक स्पष्ट छोड़ने का संकल्प अवश्य लें।

        कल (आज) 19 मार्च को आर्य समाज मंदिर में ब्रह्मलीन वीतराग स्वामी दयानंद गिरी जी महाराज का 102 वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके हेतू इटा पहुंचे उनके परम शिष्य स्वामी स्वरूपानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि हम सब को उनके जन्मदिन पर अपनी एक छुट्टी छोड़ने का संकल्प जरूर लेना चाहिए। इस मौके पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवेदन करने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर भी बल दिया गया।

No comments: