करनैलगंज/गोण्डा - सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताविक अभियुक्त रामबाबू चौधरी पुत्र गोरखनाथ नि0 गद्दोपुर द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिसमे उसके खिलाफ थाना करनैलगंज में मु0अ0सं0-426/20, धारा 506 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बताया गया कि उक्त अभियुक्त ने विगत 14.अक्टूबर को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, मामले में गांव निवासी रामआशीष सिंह पुत्र शिवभान सिंह द्वारा इसका विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा वादी को भी धमकी दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध मामला पंजीकृत कराया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Oct 16, 2020
सोशल मीडिया पर सीएम के नाम आपत्तिजनक टिपण्णी पड़ीं मंहगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment