गोण्डा - जनपद के परसपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में एक मांगलिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली में तैनात सहायक मीडिया अधिकारी के छोटे भाई के विवाहोत्सव के प्रथम सूत्र रचना वरिक्षा समारोह का आयोजन पुरैना में किया गया। इस शुभ अवसर पर दिल्ली से पधारे संजीत वर्मा, अवर सचिव, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा हेमंत निषाद, प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार सहित सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के साथ ही ग्राम वासियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में आशीर्वाद दिया। नवरात्रि की पावन बेला में गुरुवार को आयोजित समारोह में स्वजनों, ग्रामवासियों और गणमान्य अतिथियों ने वर-वधु के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मांगलिक कार्यक्रम में पूरे गांव में खुशी और उत्सव का माहौल रहा।
Oct 15, 2026
परसपुर ब्लाक में खुशियों की महफिल: सहायक मीडिया अधिकारी के अनुज का वरिक्षा समारोह सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment