Oct 16, 2020

507 नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार,मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल।

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कस्बा पुलिस द्वारा एक युवक के कब्जे से सैकड़ो की संख्या में नशीली गोलियाँ बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। नशीली गोलियों के साथ पकड़े गये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में करनैलगंज पुलिस द्वारा कटरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे स्टेशन रोड तिराहा से वसीम पुत्र कबीर अली निवासी मुहल्ला सदर बाजार कोतवाली करनैलगंज के कब्जे से 507 अदद नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद की तथा मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल रवाना कर दिया। उक्त अभियान में उपनिरीक्षक रणजीत यादव चौकी प्रभारी,कां0 अबरार खान,कां0 मिथिलेश सिंह, कां0 शेख अशफाक आलम मुख्य शामिल रहे।

No comments: