Oct 18, 2020

करनैलगंज पुलिस ने निभाई पुलिस मित्र की भूमिका,रात्रि के अंधेरे में कुएं में गिरे सांड को जिंदा निकलवाया।

करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को करनैलगंज कस्बा पुलिस उस समय समय देवदूत बन गयी जब किसी व्यक्ति द्वारा उसे एक खेत मे बने कुएं सांड के गिरने की सूचना दी गयी। सांड के कुँए में गिरने की खबर पाकर बगैर बिलम्ब किये चौकी प्रभारी रणजीत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गये। और स्थानीय लोगो की मदद से सांड को बाहर निकलवाया। घटना बीती रात्रि की है, कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे मोहल्ला बमपुलूस में सब्जी के खेत में बने एक कुएं में सांड घास  चरते समय जाकर कुएं में गिर पड़ा। जिसकी सूचना पर रणजीत यादव चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ आनन फानन पर मौके पर पहुंच गये और लोगो को इक्कट्ठा कर कुएं से पंपिंग सेट से पानी बाहर निकलवाया तथा रस्सी बल्ली व सीढ़ी के सहारे  सांड को सकुशल बाहर निकलवाया। कस्बा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चारो तरफ प्रशंसा की जा रही है।

No comments: